वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जेपी मेहता तिराहा से वरुणा विहार के बीच बीते सात मई की भोर में ऑटो सवार महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को चिह्नित कर बुधवार को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी रामदत्तपुर निवासी आलोक मिश्रा और मिर्जापुर के कछवां के महामालपुर निवासी आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से बाइक भी बरामद की गई है, जिसे सीज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...