प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज। प्रयागराज में बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर रात को होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर लगाई जाने वाली रंबल स्ट्रिप अब ब्रिज पर दिखाई देगी। जिसकी शुरुआत बक्शी बांध आरओबी पर कर दी गई है। इस ब्रिज पर फिलहाल अभी एक स्ट्रिप लगाई गई है और दो अन्य स्ट्रिप भी सप्ताह के भीतर लगा दी जाएगी। राज्य सेतु निगम प्रयागराज इकाई की ओर से पहले चरण में बक्शी बांध, मजार तिराहा और आईईआरटी आरओबी पर रंबल स्ट्रिप लगाने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत बक्शी बांध आरओबी पर पांच अप्रैल को स्ट्रिप लगाई गई थी। इसकी खासियत यह है कि इसके ऊपर से गुजरने पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों में कंपन व गड़गड़ाहट पैदा होगी। साथ ही रात के अंधेरे में इसके पास पहुंचने पर स्ट्रिप से चमकदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.