रात में आंधी-बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल
सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में गुरुवार की रात आंधी आई और चमक गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी से कई टीन शेड उड़ गए तो कहीं बिजली के तार पर पेड़ गिर गए। इससे जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह निकली तेज धूप से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहाल देखा गया। सोनांचल में गुरुवार की रात आई आंधी के बाद चमक गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी के कारण राबर्ट्सगंज मंडी समिति परिसर में टीन शेड उड़ गए।
बिजली आपूर्ति बाधित वहीं राबर्ट्सगंज के बढ़ौली में एक विशालकाय पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इसके साथ ही कई और स्थानों पर बिजली के तार गिरने से जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति देर रात तक बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मियों ने रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.