आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़। शुक्रवार रात जिले में तेज आंधी के साथ कुछ देर के लिए बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। हालांकि सुबह फिर धूप ने तेवर दिखाए। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। जिले में सप्ताह भर से तेज गर्मी पड़ रही है। पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। रात में उसम के चलते लोगों की हालत बिगड़ जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में धूप के कारण लोगों की हालत खराब रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...