हापुड़, मई 14 -- हापुड़ का मौसम पल-पल बदल रहा है। बुधवार की रात आंधी और बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। दोपहर की तल्ख धूप ने लोगों को झुलसा दिया, ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, झुलस रहा लोगों का शरीरहापुड़ का मौसम परिवर्तन हापुड़ का मौसम हर दिन बदल रहा है। बुधवार को गढ़ तहसील में झमाझम बारिश और आंधी-तूफान से मौसम बदल गया था, लेकिन हापुड़ तहसील में तल्ख धूप खिली रही। लेकिन देर रात मौसम ने फिर करवट बदल ली और आसमान में काले बादल छा गए। रात के समय तेज रफ्तार से आंधी शुरू हो गई, कुछ देर बारिश की बूंदे भी गिरी। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन गुरुवार को मौसम फिर पूरी तरह साफ हो गया, सुबह नौ बजे स...