कानपुर, मार्च 16 -- मूसानगर,संवाददाता। सरकार भले ही ऊर्जा संरक्षण का दावा कर रही हो लेकिन दूसरी तरफ नगर पंचायत की लापरवाही से गजनेर रोड, घाटमपुर रोड, मुग़ल रोड आदि मे लगाई गई कई लाइटें ऐसी हैं, जो दिन में जलती हैं। प्रदेश सरकार बिजली बचाने के लिए तरह-तरह के स्लोगन व विज्ञापन में पैसा खर्च करने मे लगी है। वहीं उन्हीं के कर्मचारी अपनी मनमानी करने में लगे हैं। कस्बे के गजनेर मार्ग में रात को अंधेरा रहता है और कई स्ट्रीट लाइटें हैं,जो की कई दिनों से खराब पड़ी हुयी है। ऐसे ही घाटमपुर रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटे जो दिन मे जलती है लेकिन रात मे बंद हो जाती है, इसके लिए लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी तरह कई बिजली के खंभे हैं, जहां लाइट दिन में भी प्रकाश बिखेर रहीं हैं। कस्बे के अंशुमान, लल्ला पाल, गोविन्द कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.