रात मामूली बौछारों के बाद दिन हुआ पसीना-पसीना
झांसी, जून 29 -- झांसी, संवाददाता। रानी का शहर झांसी झमाझम बारिश को तरस रहा है। पर, मेघ हैं कि पसीज ही नहीं रहे। रविवार की रात बादलों का मूड बना। हवाएं उग्र हुई। कुछ देर मामूली बौछारें पड़ी और आकाश साफ हो गया। उम्मीद थी कि सोमवार को मौसम बदलेगा। पर, इससे इतर तल्ख मौसम से हर तरफ हाय गर्मी उफ ये गर्मी की सदाएं सुनाई दीं। पूरा दिन पसीना-पसीना रहा। तीखी धूप ने उमस बढ़ा दीं। जिससे लोग बेहाल रहे। वहीं शाम को फिर बादलों ने डेरा डाला। हवाएं रास आई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। सोमवार सुबह 5.27 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त हल्के मध्यम बादल डेरा डाले थे। 8.30 बजे तक बादल और धूप के बीच लुका-छिपी का खेल हुआ। सुबह 11.30 बजे कई मर्तबा बादल छाए। लेकिन, पल में खिली धूप ने बंदों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिससे फिजा में तीखी उमस महसूस की गई। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.