गौरीगंज, मार्च 1 -- अमेठी। खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच रात भर तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं। कुवैत में रह रहे अमेठी जनपद के जामो क्षेत्र निवासी सुरेश सिंह ने दूरभाष पर बातचीत में बताया कि हालात अत्यंत भयावह रहे। उनके अनुसार कई स्थानों पर विस्फोट हुए और एक हवाई अड्डे के पास भी बम गिरने की सूचना है। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरेश सिंह ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान बहरीन, दुबई, कतर और कुवैत में हुआ है। कई इलाकों में रात भर चेतावनी सायरन बजते रहे और सुरक्षा बलों की गश्त जारी रही। प्रशासन ने नागरिकों से घरों में रहने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास की ओर से भी वहां रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। सुरेश सिंह ने अपने पर...