रात भर लगी रिमझिम फुहारों की झड़ी, अब घटेगी बारिश
मुरादाबाद, अगस्त 18 -- दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता पश्चिमी यूपी में बनी रहने के असर से सोमवार रात मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रात भर रिमझिम बारिश की झड़ी लगी। मंगलवार पूर्वान्ह तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। रिमझिम बारिश होने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जाहिर की है जिसके चलते पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला अब घटेगा। बारिश में कमी आने के चलते उमस एक बार फिर बढ़ सकती है क्योंकि, वातावरण में नमी काफी अधिक बढ़ी हुई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: आज से करवट लेगा मौसम, तापमान बढ़ने से सताएगी उमस बुधवार और गुरुवार को दिन के समय आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में धूप भी खिल सकती है जिसके चलते अधिकतम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.