अलवर, जुलाई 4 -- राजस्थान के अलवर सदर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह डकैती की घटना ने पूरे शहर को दहला दिया। शालीमार नगर में जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश रातभर मकान की छत पर छिपे बैठे रहे और सुबह करीब छह बजे परिवार के जागते ही कट्टे लेकर घर में घुस गए। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक पूरे परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की। जान से मारने और महिला के साथ रेप करने की धमकी देकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- राजस्थान में ट्रांसफर की डेडलाइन बढ़ी, अब 10 जुलाई तक होंगे तबादलेहाथ और मुंह बांध दिए बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश देर शाम ही किसी तरह मकान की छत पर पहुंच गए थे। पूरी रात छत पर बैठकर ...