कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- शनिवार की रात जिले भर में तेज हवाएं चलीं। इसके चलते खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल इधर-उधर बिखर गई। सुबह होने पर खेतों पर पहुंचे अन्नदाताओं की आंखों से फसलों की बर्बादी देख आंसू निकल रहे थे। प्रतिदिन खराब हो रहे मौसम की मार के आगे वे बेबस आंखों से बर्बादी का मंजर देखने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश के साथ-साथ आंधी भी फसलों की दुश्मन बन गई है। बारिश के चलते फसलों के भीग जाने पर उसे सुखाने के लिए अन्नदाता बोझ को खोलकर खेतों में फैला रखा है। दिन में हुई धूप के कारण फसलें कुछ हद तक सूख भी गई थी। लेकिन शनिवार की रात दस बजे से जिले भर में चली तेज हवाओं ने खेतों में खुली पड़ी गेहूं की फसलों को इधर-उधर बिखेर दिया। सुबह होने पर अन्नदाता जब खेत पर पहुंचे तो नजारा देख उनकी आंखों में आंसू आ गया। वह बेबस आंखों से फसलों की बर्ब...