रात भर घटी-बढ़ी गंडक की रफ्तार, 1.50 लाख के डिस्चार्ज पर सांसें अटकीं, तड़के मिली राहत
महाराजगंज, अगस्त 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता । नेपाल के रसुवा जिले में फ्लैश फ्लड के बाद 26 व 27 अगस्त की दरमियानी रात गंडक नदी के मुहाने पर अलर्ट मोड में बीते छह घंटे सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहे। वाल्मीकिनगर बैराज पर हर आधे घंटे में बदलते आंकड़ों व जलस्तर में आए तेज उछाल ने अधिकारियों की सांसें अटका दी थीं। यह भी पढ़ें- Nepal UP Flood: यूपी के इस शहर में घटने लगा गंडक का जलस्तर, नेपाल की बाढ़ से बढ़ा था पानीरात 8:30 बजे से 11 बजे तक लगातार बढ़ता गया तनाव वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 26 अगस्त की रात 8:30 बजे गंडक नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 14 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया था। ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के भारी दबाव के कारण महज आधे घंटे में रात 9 बजे डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 26 लाख हज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.