गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर। नगर क्षेत्र के सुजावलपुर मोहल्ले में मंगलवार की देर रात बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हराम हो गई और विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। आए दिन फॉल्ट और तकनीकी खराबी के कारण घंटों बिजली बाधित रहना आम बात हो गई है। जानकारी के अनुसार नगर के विद्युत उपकेंद्रों पर रात्रि में फॉल्ट ठीक करने के लिए पर्याप्त नाइट गैंग और संविदा कर्मी उपलब्ध नहीं हैं। मैनपावर की कमी के कारण खराबी दूर करने में लंबा समय लग रहा है। कर्मचारियों की कमी और संविदा कर्मियों की छंटनी से समस्या और गंभीर हो गई है। नगरवासियों ने...