रात दो बजे तक चला ऑपरेशन, सिल्ट सफाई के बाद तेज था बहाव
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- शारदानगर में दो दोस्तों की उसी नहर में डूबने से मौत हो गई, जिसमें अभी एक हफ्ते पहले ही सिल्ट सफाई हुई थी। सिल्ट की सफाई पोकलेंड मशीन लगाकर कराई गई। जिससे न सिर्फ नहर गहरी हो गई, बल्कि गड्ढे भी हो गए थे। गहराई की वजह से नहर में पानी का बहाव ज्यादा था और दोनों किशोर इसमें बह गए। हालत यह रही कि शादानगर पुलिस और फ्लड पीएसी रात के दो बजे तक नहर में सर्च अभियान चलाता रहा। इसके बाद शनिवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया तो उनके शव बरामद हुए। कस्बा शारदानगर में रहने वाले हिमांशु गुप्ता और रुद्रा अवस्थी का घर पास-पास ही है। उम्र में अंतर होने के बाद भी दोनों में अच्छी दोस्ती थी। हिमांशु गुप्ता राजकीय इंटर कॉलेज शारदा नगर के कक्षा 7 में पढ़ता था। रुद्रा स्कूष्णा मॉडर्न स्कूल अचाकापुर मे कक्षा 4 में पढ़ रहा था। बताया जाता है कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.