संतकबीरनगर, मार्च 16 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। माह-ए-रमजान का 24 रमजान खत्म हो चुका है। रमजान अंतिम पड़ाव में चल रहा है। ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में जहां खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ी है, वहीं टेलर की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग ईद पर नए कपड़े पहनने की परंपरा निभाने के लिए बड़ी संख्या में कपड़े सिलवाने पहुंच रहे हैं।माह-ए-रमजान का 30 रोजा खत्म होने के बाद ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर हर कोई खुशी मनाता है। हर कोई नया कपड़ा पहन कर नमाज अदा कर खुशी मनाते हैं। इन दिनों टेलर की दुकानों पर सुबह से देर रात तक सिलाई का काम चल रहा है। कई टेलर समय पर कपड़े देने के लिए देर रात तक दुकान खोलकर काम कर रहे हैं। मशीनों की खट-खट से बाजार देर रात तक गुलजार बना रहता है। टेलरों का कहना है कि रमजान के आखिरी दिनो...