बदायूं, अप्रैल 30 -- क्षेत्र के गांव असिर्स बर्खिन, इमलिया, बनेई, फरीदपुर चकोलर में अवैध रूप से खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर धड़ल्ले से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की आहट मिलते ही खनन माफिया मशीनें और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक देर रात गांव के आसपास खेतों से जेसीबी के जरिए मिट्टी निकाली जा रही थी और उसे ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर ले जाया जा रहा था। इसी बीच किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके की ओर बढ़ी, लेकिन उससे पहले ही खनन में लगे लोग मशीनें और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। यह भी पढ़ें- पुलिस प्रशासन का छापा, खाली मिला घाट इस मामले में जब खनन अधिकारी गुलशन कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका ...