लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता व सीओं की मौजूदगी में मैरिज लॉन संचालकों व होटल मालिकों के साथ एक बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में विवाह समारोहों के दौरान मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम डॉ अवनीश कुमार ने मैरिज लॉन संचालकों व होटल मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाओं के चलते बच्चों की पढ़ाई, बीमार व्यक्तियों, वृद्धजनों व राहगीरों को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण व सड़क जाम पर नियंत्रण आवश्यक है। ध्वनि के स्तर का मापन और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, 10 बजे के बाद आतिशबाजी नहीं की जा...