बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर के कटरा बाईपास पर रात में तेज डीजे के तेज ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। एपसी डॉ़ यशवीर सिंह की ओर से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कटरा बाईपास के पास रात्रि 12.15 बजे तेजी से बज रहे डीजे को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दो स्पीकर, एक मशीन, एक हूटर को कब्जे में लिया। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त डीजे संचालक सुनील निषाद निवासी मूड़घाट के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद राजभर ,उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, हेड कास्टेबल शैलेश शर्मा, का़ राजू यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...