वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूरे दिन परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से पटे शहर में वाहनों का दबाव रहा तो रात में सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर, लंका तक भीषण जाम की स्थिति रही। मुख्य मार्ग पर लगे जाम से बचने को बिरदोपुर के रास्ते घुसे, वहां भी जाम लगा रहा। मुख्य मार्ग पर दो किमी की दूरी भी घंटेभर में तय हुई।सिगरा, रथयात्रा, कमच्छा होते भेलूपुर की दोनों लेन शाम से रात तक जाम की चपेट में रहे। चार पहिया वाहन ही नहीं, बाइकसवार भी जहां-तहां फंसे रहे। जाम में फंसे बाइक सवार उल्टी दिशा से निकलने की कोशिश करने लगे, इससे स्थिति और बिगड़ गई। मुख्य मार्ग के जाम से बचने के लिए लोग संपर्क मार्ग की ओर बढ़े तो वहां ई-रिक्शा और ऑटो का कब्जा था। संकरे संपर्क मार्ग से दोनों तरफ से आ रहे सवारी वाहनों से स्थिति और खराब कर दी। उधर बेनिया और नई...