गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। जनपद में रात तक खुलने वाले निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय ने कामकाजी लोगों को बड़ी राहत दी है। दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक संचालित हो रहे इस कार्यालय में बैनामों की संख्या में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।गाजियाबाद सदर तहसील में बने निबंधन विभाग में पांच उप निबंधन कार्यालय हैं। यह सभी सुबह दस बजे से पांच बजे तक खुलते हैं। शासन के निर्देश पर अब एक निबंधन कार्यालय को दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश पर उप निबंधन संख्या-2 कार्यालय को इस नई व्यवस्था के लिए चुना गया है। यह भी पढ़ें- वकीलों व बैनामा लेखकों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का ताला लगाकर किया हंगामा दरअसल, नौकरी पेशा करने वाले लोगों के लिए दिन में समय निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐस...