नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ जाली नोट मामले में मैनेजर पकड़ाया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से मिले 17 करोड़ से अधिक के जाली नोट मामले में राष्ट्रीय जांच को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने फरार चल रहे बैंक मैनेजर और FIR में नामजद मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। क्यों है अहम- बीते 29 अगस्त को सदर बाजार थाना पुलिस को पीएनबी की करेंसी चेस्ट में नकली नोट होने की सूचना मिली थी। खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक जांच में बैंक के 3 कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। अब बैंक मैनेजर भी गिरफ्तार हो गया है। आगे क्या- नकली नोट के इतने बड़े मामले में करेंसी चेस्ट से जुड़े बैंकिंग कामकाज की पड़ताल पहले से ही जांच का हिस्सा है। इसी क्रम में च...