नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- FCRA संशोधन विधेयक के लिए बनी संसदीय समिति विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार के लिए गुरुवार को 31-सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद संजय जायसवाल करेंगे। लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। क्यों है अहम- कई विपक्षी दलों की आलोचना और संगठनों की मांग के बाद बीते 12 अगस्त को विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन (एफसीआरए) विधेयक, 2026 को विस्तृत समीक्षा और संभावित सुझावों के लिए संसद की संयुक्त समिति को भेजा गया था। लोकसभा में पारित प्रस्ताव में कहा गया था कि समिति 2026 के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन तक लोकसभा को रिपोर्ट सौंपेगी। आगे क्या- सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्...