नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल उप-चुनाव में तगड़ा झटका पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी को झटका देते हुए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) नाम और फूल-घास वाला टीएमसी चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। क्यों है अहम- पश्चिम बंगाल में विदानसभा चुनाव के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी में दो स्तर पर टूट हुई है। एक तो लोकसभा में टीएमसी के दो तिहाई सांसद पार्टी छोड़कर एक गुमनाम दल नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गए। वहीं कोलकाता में विधायकों का भी बड़ा हिस्सा अरुप रॉय और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग होकर तृणमूल कांग्रेस पर दावा कर रहा है। विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के दोनों धड़ों ने चुनाव आयोग के सामने अपने दावे ...