नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- अभिजीत दीपके की नई रैली के बारे में पता है अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की 5 सितंबर की रैली पर सुप्रीम कोर्ट की भी मुहर लग गई है। शीर्ष न्यायालय ने रैली के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत के सामने याचिका पेश हुई थी। सीजेपी के आरोप हैं कि सरकार ने जुलाई में किए हुए वादों को पूरा नहीं किया था। क्यों है अहम- याचिका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का हवाला दिया गया था और 15 सितंबर के बाद तक स्थगित करने की मांग की गई थी। कहा गया था कि राजधानी के संवेदनशील इलाकों में बड़े प्रदर्शनों की अनुमति आवश्यक पुलिस मंजूरी के बिना नहीं दी जानी चाहिए। एडवोकेट ने ने दलील दी कि आशंका 20 जुलाई के प्रदर्शन के अनुभव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भले ही सीजेपी का प्रदर्शन श...