हरदोई, दिसम्बर 23 -- पाली। संदिग्ध हालात में हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव खनिकला-जहानपुर निवासी बीरेंद्र शुक्ला सोमवार रात घर में सोए थे। मंगलवार सुबह देर तक नही उठने पर बेटी शीतल सुबह नौ बजे के आसपास बीरेंद्र को जगाने गई तब वह बिस्तर पर मृत पड़े मिले। बीरेंद्र की पत्नी और बड़ा बेटा दिल्ली में थे। सूचना मिलते ही वह लोग गांव के लिए निकल पड़े। बीरेंद्र के ऊपर दो दर्जन के आसपास आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पाली पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर रखा था। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बीरेंद्र की मौत की जानकारी नहीं है। लिखित सूचना मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.