रामपुर, जनवरी 28 -- सैदनगर। आधी रात को विवाहिता के कंबल में पड़ोसी युवक घुस गया तो हंगामा हो गया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी युवक मारपीट पर उतारू हो गया। शोर मचाने पर घर के लोग जागे तो आरोपी मौके से भाग लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुरसैना चौकी स्थित एक गांव का है। गांव निवासी एक विवाहिता कमरे के अंदर सो रही थी। मंगलवार रात को करीब 12 बजे पड़ोस का ही एक युवक घर की दीवार कूद कर कमरे में चला गया। आरोपी युवक घर में सो रही विवाहिता के पास कंबल में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद आहट होने पर विवाहिता की आंख खुली तो पास में युवक को लेटा देख उसके होश उड़ गए। विवाहिता ने कंबल उठाकर देखा तो पड़ोस का ही एक युवक बराबर में लेटा हुआ था। विवाहिता ने आरोपी...