हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। मौसम में फिर से बदलाव आया है शुक्रवार की रात के समय 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंड के असर को कुछ हद तक कम कर दिया बारिश और हवा की जुगलबंदी के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी। इससे शनिवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के बाद न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को बीते दिनों की कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली, हालांकि सुबह-शाम अब भी हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के अनुसार सुबह की आद्रता 89 व शाम को 63 प्रतिशत रही जिससे तापमान में बदलाव हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.