प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- प्रतापगढ़, हरिकेश मिश्र। घर से पांच सौ मीटर दूर बाग में दोस्तों संग मौजूद अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के कटारी गांव निवासी 50 वर्षीय दिनेश कुमार यादव ट्रक चलाता था। 4-5 साल से वह घर पर ही रह रहा था। मंगलवार रात गांव के बाहर बाग में चार-पांच दोस्तों के साथ देर तक मौजूद रहा। चर्चा के अनुसार बाग में शराब की पार्टी भी चल रही थी। देररात घर न पहुंचने पर परिजन बाग में गए तो दिनेश कुमार अचेत पड़ा था। परिजन उसे सीएचसी कोहंडौर ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। एसओ धनंजय राय ने बताया कि बाग में कुछ लोग शराब पी रहे थे। वहीं पर दिनेश की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा। यह भी पढ़ें- सीने पर प्रहार, शरी...