अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता बिजली की अंधाधुंध कटौती से अब महानगर में पानी का भी संकट खड़ा होने लगा है। रात को ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, अघोषित कटौती व सुबह छह बजे से 10 बजे तक अधिकांश क्षेत्रों में शटडाउन से पानी का संकट गहरा रहा है। ओवरहेड टैंक नगर निगम के भर नहीं पा रहे हैं। नलकूप चलाने में परेशानी हो रही है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। martes की सुबह सासनी गेट कृष्ण विहार की महिलाओं ने पानी नहीं मिलने पर आगरा रोड पर जाम लगा दिया। गली में पिछले दो माह से पानी की समस्या है। यह भी पढ़ें- रात को ट्रिपिंग व सुबह शटडाउन से महानगर में पेयजल संकट पानी की समस्या आगरा रोड सासनी गेट के कृष्ण विहार कालोनी के गली नंबर छह में आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गांधी पार्क ओवरहेड टैंक से वहां पर पानी की सप्लाई है। पा...