नई दिल्ली, जुलाई 30 -- दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत अच्छी नींद की होती है। लेकिन कई लोग बिस्तर पर लेटने के बाद भी घंटों तक करवटें बदलते रहते हैं। अक्सर लोग इसका कारण सिर्फ तनाव को मान लेते हैं, जबकि हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार देर रात तक मोबाइल चलाना, सोने का अनियमित समय, शाम के बाद चाय या कॉफी पीना, दिन में ज्यादा देर सोना या सोने का सही माहौल ना होना भी नींद खराब कर सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप बिना किसी मुश्किल के बेहतर और सुकून भरी नींद पा सकते हैं।नींद क्यों नहीं आती? हर बार सिर्फ तनाव ही वजह नहीं होता। इन कारणों से भी नींद प्रभावित हो सकती है।हर दिन अलग समय पर सोना अगर कभी दस बजे और कभी एक बजे सोते हैं, तो शरीर की अपनी समय की आदत बिगड़ जाती है। कोशिश करें कि रोज लगभग एक ही स...