दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली में कोंडली वार्ड की भाजपा निगम पार्षद मुनेश डेढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने इलाके के एक पार्क में सोशल पुलिसिंग करती और वहां बैठे असामाजिक तत्वों को हड़काती नजर आ रही हैं। यह वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है जब मुनेश डेढा वसुंधरा एन्क्लेव में स्थित सिटी पार्क में औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस बारे में जानकारी देते हुए अपने वीडियो में उन्होंने बताया कि मुझे शिकायत मिली है कि इस पार्क में रात को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, तथा लड़के-लड़कियां भी अंधेरे में बैठे हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद मैंने तुरंत आकर यहां का मुआयना किया। मुनेश डेढा ने पार्क में छापेमारी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें वह बता रही हैं कि किस तरह पार्क में उन्होंने असामाजिक तत्वों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.