नई दिल्ली, अगस्त 27 -- अक्सर ऐसा होता है कि रात में पढ़ाई करते वक्त अचानक कोई मुश्किल सवाल सामने आ जाता है। किताब के पन्ने पलटिए, इंटरनेट खंगालिए, दोस्तों को फोन मिलाइए, लेकिन कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं मिल पाता। ऐसे में मन करता है कि काश इस वक्त कोई टीचर पास मौजूद होता जो तुरंत इस डाउट को क्लियर कर देता। बिहार के स्कूली बच्चों की इसी आम लेकिन बड़ी परेशानी को समझते हुए, राज्य सरकार ने एक बेहद शानदार पहल की है। बिहार बोर्ड ने 'बिहार विद्या साथी नाम से एक नया 24x7 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह सिर्फ एक मामूली वेबसाइट या ऐप नहीं है, बल्कि एक ऐसा डिजिटल साथी है जो दिन हो या रात, हर वक्त छात्रों की मदद के लिए तैयार रहेगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि आम घरों के बच्चों को इस बेहतरीन सुविधा के लिए अपनी जेब से एक भी पैसा खर्च नही...