हरिद्वार, मार्च 5 -- धर्मनगरी में गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ ही शहर में शाम और रात के समय भी गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.5 और न्यूनतम में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फरवरी से ही तापमान में इजाफा हो रहा है। रोज धूप निकलने की वजह से ठंड में कमी आ रही है। हालांकि, अब तक शाम और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद रात के समय भी गर्मी महसूस की गई। तापमान बढ़ने के कारण मार्च के पहले सप्ताह में ही लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.