सीवान, मार्च 15 -- सीवान। किसानों ने बताया कि रात के समय सूअर खेतों में अधिक सक्रिय रहते हैं। उस कारण फसल की रखवाली करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूअरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से इन्हें पकड़ने या नियंत्रित करने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने लावारिस सूअरों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...