मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- मुरादाबाद। बैसाख के महीने में चिलचिलाती धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद में जल्द ही दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में और अधिक उछाल होने से सुबह के समय भी मौसम की गर्माहट बढ़ गई है। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों में मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहना सामान्य स्थिति है, लेकिन, न्यूनतम तापमान काफी तेजी से और अधिक बढ़ गया है जिसके चलते इन दिनों सुबह के समय महसूस किया जाने वाले खुशनुमा मौसम का एहसास एक झटके से गायब हो गया है। यह भी पढ़ें- न्यूनतम पारा भी उछला, रात-दिन छूट रहा पसीना दिन का अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.