रात के नर्म तेवर के बावजूद दिन में गर्मी-उमस ने छुड़ा दिए पसीने
भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मंगलवार की शाम हुई करीब आधे घंटे की बारिश के बाद भले ही बीती रात में गर्मी-उमस के तेवर कुछ हद तक नरम हो गये हो। लेकिन बुधवार की सुबह से ही गर्मी-उमस का कहर जारी रहा। दिन में घर से बाहर निकले लोगों को सूरज की कड़ी धूप ने त्वचा को झुलसाया। वहीं गर्मी-उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार तक दक्षिण-पश्चिम मानसून जिले में पहुंच जाएगा तो उस दिन झमाझम बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे का मौसम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया वहीं रात के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.