सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन में तीखी धूप, तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया, वहीं मंगलवार की रात के तापमान में अचानक आई भारी बढ़ोतरी से लोगों की बेचैनी और बढ़ गई। दिन ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ और पूरी रात उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हुई। जनपद में मंगलवार की तुलना में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को बढ़कर 32.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में मौसम दिखा रहा तीखे तेवर, आज 32 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; हुई ये भविष्यवाणी वहीं अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 41....