भागलपुर, दिसम्बर 12 -- रात के तापमान में 0.2 डिसे की मामूली वृद्धि पर ठंड बरकरार भागलपुर। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की भले ही वृद्धि हुई हो, लेकिन इससे रात के मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बावजूद गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक ओस पड़ी तो मध्यम गति से बही सर्द पछुआ हवाओं ने ठंड के मिजाज को और सर्द कर दिया। जबकि शुक्रवार की सुबह से आसमान साफ रहा तो सूरज की चमक चढ़ते दिन के साथ चढ़ती गई। दोपहर तक लोगों ने दिन के शुष्क मौसम में धूप का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.