नई दिल्ली, मई 14 -- गर्मियों में घर की बनी हुई आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। हालांकि इसमें इतने फैंसी इंग्रेडिएंट्स जैसे व्हिप्ड क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क का यूज होता है कि मार्केट से आइसक्रीम लाना ही सिंपल ऑप्शन लगता है। लेकिन क्या हो अगर घर की बची-कुची चीजों से भी एकदम मार्केट जैसी आइसक्रीम बना ली जाए? जी हां, अगर आपके यहां भी रात के चावल अक्सर बच जाते हैं, तो सुबह उन्हें फेंकने से बढ़िया है कि आप आइसक्रीम बनाकर तैयार कर लें। बचे हुए चावल की आइसक्रीम सुनने में अटपटी लग सकती है, लेकिन खाने में ये इतनी टेस्टी होती है कि कोई बता नहीं सकता कि इसे आपने घर पर बनाया है। खासकर ये तो आपको भी कहीं से नहीं लगेगा कि ये बचे हुए चावल से बनी है। तो चलिए फटाफट से ये समर स्पेशल रेसिपी सीख लेते हैं।चावल से आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री रात के बचे हुए ...