अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भगवान शिव को समर्पित सनातन आस्था का महापर्व शिवरात्रि बड़े धूम धाम से मनाया गया। कांवड़ियों के लिए जहां लोगों ने विभिन्न सहूलियत के लिए शिविर लगाए वहीं शिवालयों में रुद्राभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में इगलास के पास पाताल खेड़िया स्थित कुमारेश्वर महादेव मंदिर पर पूजन अर्चन हुआ। रविवार रात 10 बजे से आगरा रोड पाताल खेड़िया स्थित कुमारेश्वर महादेव मंदिर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, शिवम शास्त्री, विनीत शास्त्री व संस्थान के सदस्यों द्वारा चार प्रहर का पूजन अर्चन करवाया। पहले चरण में भगवान गणेश, भूमि, अन्य देवी देवताओं का आवाहन कर भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, बूरा से रुद्राभिषेक किया गय...