मऊ, जून 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में घोसी मार्ग के तमसा नदी पुल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने तथा किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए लगाए गए बैरियरों की रात के अंधेरे में भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस कर्मी नियमित रूप से मौके पर पहुंचकर बैरियरों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई व्यक्ति उन्हें हटाने या क्षतिग्रस्त करने का प्रयास न करे। नगर पंचायत वलीदपुर के पास घोसी मार्ग पर तामसा नदी पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- जाम का झाम: असुरक्षित डिवाइडरों से हर समय हादसों का खतरा इसके बावजूद कुछ वाहन चालक रात के समय ...