फरीदाबाद, जून 4 -- पलवल, अजित कुमार। बहरौला गांव में रात के अंधेरे में एक निजी जमीन की चारदीवारी के अंदर घुसकर फलदार पेड़ तोड़ने का मामला सामने आया है। पेड़ काटने की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित भाइयों की शिकायत और वन विभाग की पुष्टि के बाद सदर थाना पुलिस ने गांव के ही दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बहरौला गांव के रहने वाले सोहन लाल और धर्मबीर ने बताया कि उन्होंने अपनी मालिकाना जमीन पर पक्की चारदीवारी करवा रखी है, जिसके अंदर उन्होंने अपने खर्चे से कई फलदार पेड़ लगाए थे। बीती 21 अप्रैल की सुबह जब वे अपनी जमीन पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। उनके लगाए हुए करीब 20 फलदार पेड़ बेरहमी से टूटे हुए पड़े थे। पीड़ितों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस सहायत...