बरेली, जून 28 -- यूपी में रुहेलखंड डिपो के बस चालक ने 25 यात्रियों की जान अपनी कारस्तान के कारण खतरे में डाल दी। चालक ने किसी के कहने पर हाइवे को छोड़कर शॉर्टकट अपनाने के लिए खेतों में बस दौड़ा दी। अंधेरे में बस को जंगल में घुसा दिया। इस दौरान एक जगह बस खाई में पलटने से बाल-बाल बची। यात्रियों की चीख निकल गई। जब बस उतरे तो देखा पिलर वाले गड्ढे में बस गिरने से बाल-बाल बची। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो चालक-परिचालक अभद्रता पर उतारु हो गये। यात्रियों ने किसी तरह से राम-राम जपते हुए सफर पूरा किया। किसी तरह सफर पूरा हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने बताया कि बस में कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लिखा था। यात्रियों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बरेली की यात्री सुचित्रा चौहान, विकास, राम सेवक आदि यात्रियों का कहना है, वे मथुरा से बरे...