साहिबगंज, जून 8 -- बोरियो। बोरियो-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर काजल पेट्रोल पम्प के पास वन विभाग की ओर से लगाए गए पेड़ को धड़ल्ले से काटा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात के अंधेरे या अहले सुबह इन पेड़ों का काटकर ले जाया जाता है। वन विभाग लाखों रुपये खर्च कर हजारों पेड़ लगाए हैं । इस मामले में पूछने पर वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अज्ञातों ने वन विभाग के पेड़ों को काटा यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण में बिना अनुमति पेड़ उखाड़ने पर जेसीबी जब्त, जांच शुरू यह भी पढ़ें- रातों रात सौ से अधिक पॉपलर के पेड़ काटे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...