रात की बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश
हरदोई, जून 23 -- टड़ियावां। इटौली उपकेंद्र के तहत की जा रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से कई गांवों के उपभोक्ताओं में रोष बढ़ रहा है। दिन में किसी तरह से समय व्यतीत कर लेते हैं पर रात में कटौती होने से लोगों की बैचेनी बढ़ जाती है। रात में कहीं आठ तो कहीं नौ बजे से रोस्टिंग का सिलसिला शुरू होता है। वो रात के 12 बजे तक अनवरत जारी रहता है। बिजली कब आयेगी और कब ट्रिप कर जायेगी, इसका कोई मानक नहीं रह गया है। भड़ायल फीडर के उपभोक्ता ब्रजकिशोर अवस्थी, अरविंद राठौर, अक्षय राठौर, रजनीश श्रीवास्तव, सर्वेश राठौर, दीपक गुप्ता, राहुल आदि ने कहा कि देर रात में लाइट कटने से मच्छरों के डंक हैरान हुए लोग बिस्तर छोड़ने को विवश हो रहे। उपकेंद्र के एसडीओ एसएन प्रसाद ने बताया कि स्थानीय स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही। यह रोस्टिंग मेन लाइन से की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.