प्रयागराज, फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रेल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आई। श्रद्धालु सुबह की जगह दोपहर में पहुंचे। नई दिल्ली रूट सबसे ज्यादा प्रभावित रही। यात्रियों ने एक्स पर डीआरएम और रेलमंत्री को मैसेज करके शिकायत दर्ज कराई। नई दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से पौने 12 घंटे से अधिक देरी से प्रयागराज पहुंची। शनिवार रात 11:15 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली राजधानी एक्सप्रेस रविवार दोपहर पौने 12 बजे पहुंच सकी। यह ट्रेन दिल्ली से लगभग छह घंटा रीशेड्यूल कर दिया गया था। इसी तरह प्रयागराज एक्सप्रेस भी दिल्ली से लगभग चार घंटे की देरी से सूबेदारगंज पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे 45 मिनट जबकि ब्रह्मपुत्र मेल करीब चार घंटे देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची, जिससे यात्रियो...