भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार तक महसूस हो रही रात की हल्की ठंड मंगलवार को पूरी तरह से गायब हो गई। बीते 24 घंटे में रात का पारा करीब ढाई डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। अब केवल सुबह के समय ही हल्की सिहरन महसूस हो रही है। वहीं, मंगलवार को दिन में धूप के तेवर तीखे रहने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और 2 मार्च तक दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। हालांकि, रात के तापमान में अब कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। बीते 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों पर गौर करें तो दिन का पारा 0.4 डिग्री और रात का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.