हमीरपुर, जून 22 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा में विद्युत की अघोषित कटौती के चलते लोग से बेहाल है। सबसे ज्यादा परेशानी तो लोगों को रात में होने वाली बिजली कटौती से नींद पूरी न होने से लोग दिन में परेशान रहते हैं। कस्बा कुरारा में रात में विद्युतापूर्ति के दौरान अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में अघोषित कटौती होने से गर्मी के मौसम में रात की नींद नहीं पूरी हो पा रही है। कस्बा निवासी जावेद खान, संतोष कुमार, भगवान दास आदि ने बताया कि रात में विद्युतापूर्ति के दौरान बार बार ट्रिपिंग करने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में अघोषित कटौती होने से रात की नींद हराम हो रही है। जिससे लोगो को सुबह अपने काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों ...