कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 24 घंटे के भीतर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। ठंड के इस बढ़ते असर से सुबह और देर रात हल्की ठिठुरन महसूस की जाएगी। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना बनी रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, अगले चार दिनों तक जिले के आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव या वर्षा की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि बादलों की आवाजाही के कारण दिन और रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम रहा साफ, खिली धूप से राहत शुक्रवार को जिले में म...