पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। नवरात्र से पहले ही गरमी सिर उठाने लगी है। आलम यह है कि मार्च के पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है और न्यूनतम तापमान भी अब तक के उच्चतम स्तर 20.1 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है। बताया गया है कि जो तापमान बीस मार्च के बाद बढ़ना चाहिए था वह इस बार दूसरे ही हफ्तें में ही होश उड़ा रहा है। जानकारों ने बताया कि 15 और 16 मार्च को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार लग रहे हैं। होली होते ही तापमान ने ऐसा सिर उठाया है कि लोग मौसम के इस रूप को देख कर दंग है। स्कूल जाने वाले बच्चे हों या परीक्षा देने वाले होनहार सभी स्वेटर आदि छोड़ कर हाफ शर्ट को पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि तापमान की तेजी के कारण अब पंखे चलाए जाने लगे है। अमूमन बीस मार्च के बाद ही पंखा आदि चलाए जाते थे। पर मौसम में आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.